फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: राजकीय आवासीय परिसर में हाथी मचा रहे उत्पात

Sun, 05 Jul 2026 06:01 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
कर्मचारियों के जीवन पर मंडराने लगा संकट, सीटीआर के निदेशक को लिखा गया पत्र
विज्ञापन

कालागढ़/कोटद्वार। कालागढ़ की रामगंगा बांध परियोजना की आवासीय काॅलोनियों मेंं हाथियों के उत्पात मचाने से कर्मचारियों के जीवन पर संकट मंडराने लगा है। सिंचाई विभाग की ओर से कार्बेट टाइगर रिजर्व के अधिकारियों से सुरक्षा इंतजाम के लिए कहा गया है।
रामगंगा बांध परियोजना की आवासीय कालोनियों में कार्बेट टाइगर रिजर्व के हाथियों के उत्पात से परेशान सिंचाई विभाग के कर्मचारियों के जीवन पर संकट नजर आने लगा है। इससे पहले कि कोई अनहोनी हो, शिविर प्रबंध खंड के अधिशासी अभियंता बृजेश कुमार ने कार्बेट टाइगर रिजर्व के निदेशक को पत्र लिखकर कहा है कि बांध परियोजना की आवासीय कालोनी के दक्षिणी इलाके में हाथी व बाघ लगातार आ रहे हैं। जलविद्युत उत्पादन निगम के कार्यालय परिसर की तारबाड़ तोड़कर हाथी सिंचाई विभाग के आवासीय क्षेत्र में आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता ने कहा कि हाथियों को उत्तरी इलाके के वनों में ही रोकने के पुख्ता इंतजाम किए जाने चाहिए। अब हाथी वाहनों के पीछे भी दौड़ रहे हैं। इसके अलावा कालागढ़ में सेवा कर रहे अधिकारियों व कर्मियों को भी चेताया गया है कि हाथी/बाघ के आवासीय क्षेत्र में प्रवेश करने पर सतर्क रहें। वहीं, कालागढ़ के वन क्षेत्राधिकारी एनके रूवाली का कहना है कि कालागढ़ की काॅलोनियों में वन्यजीवों के आने पर लगातार गश्ती दल सतर्क होकर वन्यजीवों की निगरानी कर रहे हैं। मानव-वन्यजीव संघर्ष की स्थिति पैदा न होने देने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें