फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आबादी में धमका हाथी, लोगों को सड़कों पर दौड़ाया

विज्ञापन
कालागढ़ में लोगों के पीछे सड़क पर दौड़ता हाथी। - फोटो : KOTDWAR
विज्ञापन
कार्बेट टाइगर रिजर्व के वनों से कालागढ़ की नई कालोनी में शुक्रवार को अचानक आबादी के बीच एक हाथी धमक गया। हाथी ने लोगों को सड़कों पर खूब दौड़ाया, लोगों ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। लोगों ने वन विभाग से हाथी को आबादी में आने से रोकने की मांग की।
विज्ञापन

शुक्रवार शाम को एक हाथी कार्बेट टाइगर रिजर्व के वनों से निकलकर आबादी में पहुंच गया। हाथी को मुख्य मार्ग पर आते देख चौराहे पर भीड़ जमा हो गई और भीड़ ने शोर मचाना शुरू कर दिया। इस पर हाथी ने भीड़ का पीछा कर उन्हें सड़क पर दौड़ा दिया। इसके बाद हाथी आवासीय क्षेत्र से होता हुआ यूपी के खेतों में चला गया। लोगों ने वन विभाग से इस समस्या के समाधान की मांग की। संवाद

कालागढ़ में लोगों के पीछे सड़क पर दौड़ता हाथी।- फोटो : KOTDWAR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें