फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सत्तीचौड़ में हाथी की दहशत, दीवार निर्माण की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
लैंसडौन वन प्रभाग की कोटद्वार रेंज के जंगलों से सटे सत्तीचौड़ गांव में बीते एक सप्ताह से हाथियों की दहशत बनी हुई है। ग्रामीणों ने वन विभाग से हाथी के उत्पात से निजात दिलाने और वन सीमा से सटे क्षेत्र में हाथीरोधी दीवार बनाने की मांग की है।
विज्ञापन

सत्तीचौड़ निवासी कैप्टन चंद्रशेखर दुतपुड़ी, रमेश चंद्र, दिनेश चंद्र, गणेश प्रसाद, दलवीर सिंह और कमल दुतपुड़ी ने बताया कि एक सप्ताह से हाथियों का झुंड रात के समय ग्वालगढ़ गदेरे से सटे जंगलों से खेतों में घुस रहा है। हाथी ने ग्रामीणों के बगीचे तहस-नहस कर दिए हैं। गेहूं की कटाई के बाद ग्रामीणों ने मवेशियों के लिए चारा बो रखा है, लेकिन हाथियों से खेत खलिहानों को बचाना मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों की ओर से वन विभाग को हाथीरोधी दीवार का निर्माण करने की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें