फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिमलना तल्ला में हाथियों ने मचाया उत्पात, फसलें रौंदी

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। दुगड्डा ब्लाक के दूरस्थ गांव सिमलना में इन दिनों हाथियों का उत्पात बढ़ गया है। हाथियों के झुंड शाम ढलते ही आबादी में धमक रहे हैं। दो दिन से हाथी खेतों में फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। क्षेत्र में हाथियों की धमक से ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है।
विज्ञापन

दुगड्डा ब्लाक के ग्राम सभा सिमलना तल्ला में हाथियों के आतंक से ग्रामीणों में खौफ है। हाथी काश्तकारों की धान, बाजरा व मंडवा आदि की फसलें रौंद रहे हैं, जिससे उन्हें काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है। हाथी गांव में बिजली के खंभों को भी नुकसान पहुंचा रहे हैं। वे लोगों के आंगन में आ रहे हैं, जिससे शाम ढलते ही ग्रामीण घरों में दुबकने को मजबूर हैं। हाथियों के भय के चलते लोग खेतों में भी काम नहीं कर पा रहे हैं। ग्रामीण आयुष कुकरेती, धीरेंद्र सिंह, राजकुमार व गोविंद प्रसाद आदि का कहना है कि हाथियों के उत्पात की सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी गई, लेकिन विभाग कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। ग्रामीणों ने वन विभाग से हाथियों के उत्पात से निजात दिलाने की मांग की है। डीएफओ अखिलेश तिवारी ने बताया कि सूचना पर उन्होंने कर्मचारियों को भेज दिया था। क्षेत्र में गश्त बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन

-फोटो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें