बीरोंखाल और त्रिपालीसैंण के लिए उत्तराखंड रोडवेज की बस रवाना नहीं हो सकी। इस रूट के लिए सवारी नहीं मिली। डाडामंडी और जमेली के लिए महज चार यात्री मिले, लेकिन देहरादून रूट पर सेवा सामान्य होती दिख रही है। बुधवार को इस रूट पर बस 34 सवारियां लेकर रवाना हुई।
रोडवेज ने अपनी घोषणा के मुताबिक सुबह 10 और 11 बजे बीरोंखाल और त्रिपालीसैंण के लिए बस सड़क पर लगा दी, लेकिन एक भी सवारी इन दोनों स्टेशनों के लिए नहीं मिल सकी।
वहीं, पौड़ी के लिए 18, धुमाकोट के लिए चार, जमेली के लिए चार, रिखणीखाल रूट पर सात, हरिद्वार के लिए आठ सवारियों को लेकर बसें गंतव्य के लिए रवाना हुईं। निगम ने लैैसडौन के लिए दो बार बस लगाई, लेकिन दोनों बार निराशा ही हाथ लगी। यह हाल तब है, जबकि जीएमओयू की बसें सड़कों पर नहीं हैं। एजीएम टीकाराम आदित्य का कहना है कि बीरोंखाल और त्रिपालीसैंण की सेवाएं जारी रहेंगी, लेकिन खाली बसें नहीं दौड़ाई जाएंगी।