फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आमसौड़ में धमके हाथी, गेहूं की फसल की चट

विज्ञापन
विज्ञापन
विकासखंड दुगड्डा के आमसौड़ में हाथियों ने शुक्रवार रात को जमकर उत्पात मचाया। उन्होंने ग्रामीणों की गेहूं की फसल चौपट कर दी। लोगों ने वन विभाग से हाथी से सुरक्षा और उनके नुकसान का उचित मुआवजा देने की मांग की है।
विज्ञापन

शुक्रवार रात को करीब 12 बजे हाथियों का झुंड आमसौड़ में धमका। हाथियों ने इंद्रमोहन जुयाल के खेत में पूरी फसल चट की। लोगों ने पटाखे फोड़कर बमुश्किल हाथियों को जंगल की ओर खदेड़ा। शनिवार सुबह वन विभाग की टीम ने गांव में हुए नुकसान का जायजा लिया।
किसान इंद्रमोहन जुयाल ने बताया कि मध्य रात्रि में हाथियों ने उनके घर के समीप गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचाया है। हाथियों को खेत से भगाने के लिए पटाखे भी फोड़े गए, लेकिन लेकिन वे नहीं गए।
विज्ञापन

वन क्षेत्राधिकारी दुगड्डा रेंज किशोर नौटियाल ने बताया कि आमसौड़ में हाथी के फसल को नुकसान पहुंचाने की सूचना काश्तकार से मिली है। फसल नुकसान के मुआवजे के लिए विभाग की टीम को मौके पर भेजकर निरीक्षण करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें