एक टस्कर हाथी ने पनियाली स्थित कोटद्वार रेंजर के आवास और पनियाली गेस्ट हाउस के पास जमकर उत्पात मचाया। हाथी ने रेंज कार्यालय की दीवार और गेस्टहाउस का गेट तोड़ दिया। वन कर्मियों ने बमुश्किल हाथी को जंगल की ओर खदेड़ा।
सोमवार रात को एक टस्कर हाथी रेंज अधिकारी के आवास की दीवार को तोड़ता हुआ जंगल से आवास में आ धमका। आवाज सुनकर वन कर्मी जाग गए। रेंज अधिकारी सहित वन कर्मियों ने हवाई फायरिंग कर हाथी को आवास से बाहर खदेड़ा। तभी हाथी ने पनियाली गेस्ट हाउस का गेट तोड़ डाला और गेस्टहाउस के रास्ते जंगल की ओर चला गया। रेंज अधिकारी बीबी शर्मा ने बताया कि दीवार और गेट की मरम्मत लॉकडाउन खुलने के बाद ही कराई जा सकेगी।