फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर हाथी, बाइक छोड़ भागे सवार

Fri, 08 Jul 2016 10:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद-बुआखाल मार्ग पर शाम होते ही हाथियों का खतरा बढ़ जाता है। बृहस्पतिवार को भी हाईवे पर हाथी आ गया। उस समय वहां से गुजर रहे दो बाइक सवार घबरा गये। उन्होंने मौके पर बाइक छोड़कर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन


रवासन-सोना नदी वन्य जीव गलियारे पर सिद्धबली मंदिर से लेकर दुर्गा मंदिर के बीच सड़क पर हाथियों की रोजाना की धमक राहगीरों की जान के लिए खतरा बन रही है। शाम ढलते ही हाथियों के झुंड सड़क पर उतर कर चहलकदमी करने लगते हैं।

सिद्धबली मंदिर के पास एक टस्कर हाथी सड़क पर आ धमका। तभी वहां से गुजर रहे बाइक सवार अंकित और शुभम के पास हाथी पहुंच गया। घबराहट में वे बाइक छोड़कर भागे। गनीमत रही कि हाथी कुछ देर बाद जंगल की तरफ चला गया।
विज्ञापन


रेंज अधिकारी एसपी कंडवाल ने बताया कि क्षेत्र में इन दिनों हाथियों का झुंड आया हुआ है। यह वन्य जीवों का मुख्य गलियारा भी है। ऐसे में देर शाम के बाद लोगों को सफर करने से बचना चाहिए। सुरक्षा के नजरिए से वन कर्मी गश्त कर लोगों को इसकी जानकारी भी देते हैं। हाथी आने की सूचना मिलने पर ट्रैफिक रोक दिया जाता है।

रामपुर में भी दहशत
रामपुर गांव में हाथी का उत्पात कम होने का नाम नही ले रहा है। करीब एक सप्ताह से गांव में हाथी की आवाजाही बनी हुई है। गुरुवार रात को भी हाथी पुष्कर पाल के आम के बाग में घुस आया और करीब आधा दर्जन आंवला और केला आदि के फलदार पेड़ तोड़ दिए। ग्रामीण कमल रावत और मोहन सिंह ने बताया कि रोजाना आ रहे हाथी फसलों को रौंद कर नष्ट कर रहे हैं। वन विभाग को सूचना देने के बाद भी इनकी रोकथाम के उपाय नही किए जा रहे हैं। इससे लोगों की जान को भी खतरा बन रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें