फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: एक हफ्ते से बिजली गुल, ग्रामीण, कॉलेज स्टाफ और बोर्ड परीक्षार्थी परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कोटद्वार। एक हफ्ते से बिजली आपूर्ति ठप होने से विकासखंड एकेश्वर के अंतर्गत ग्राम सभा रिटैल कांडई मंजी के ग्रामीण परेशान हैं। वहीं, जनता इंटर कॉलेज कमलपुर संगलाकोटी से विभागीय सूचनाएं भेजने को लेकर कर्मचारी परेशान हैं।रिटैल कांडई मंजी की ग्राम प्रधान प्रतिभा देवी ने बताया कि ट्रांसफार्मर जलने से गांव में 15 जनवरी से बिजली आपूर्ति बाधित है। इस कारण ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र में गुलदार व भालू का आतंक होने से ग्रामीण दहशत में हैं। यहां तक कि घर से बाहर निकलने से कतरा रहे हैं। जनता इंटर कॉलेज कमलपुर संगलाकोटी के प्रधानाचार्य संजय सिंह रावत ने बताया कि विद्यालय में एक सप्ताह से बिजली नहीं होने से विभागीय सूचनाओं को भेजने में कठिनाई हो रही है।
विज्ञापन




वर्तमान में विद्यालय में उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद रामनगर की ओर से हाईस्कूल एवं इंटर के आंतरिक मूल्यांकन प्रयोगात्मक कार्य के लिए पोर्टल पर प्राप्तांकों का ऑनलाइन अंकन किया जाना है। विद्यालय में बिजली ठप होने से कार्य बाधित है। 21 फरवरी से उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षाएं भी शुरू हो रही हैं। बिजली के अभाव में छात्र-छात्राओं को परीक्षा की तैयारी करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। विद्युत वितरण खंड सतपुली के उपखंड अधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि दो दिन में ग्राम सभा में नया ट्रांसफार्मर लगा दिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें