48 लोगों का रैपिड एंटीजन टेस्ट किया गया था, अब संख्या बढ़कर पहुंची 21
संवाद न्यूज एजेंसी
कोटद्वार। नगर निगम क्षेत्र में डेंगू के मरीज बढ़ते जा रहे हैं। बेस अस्पताल की टेस्टिंग लैब में दो दिनों में 48 लोगों के हुए रैपिड एंटीजन टेस्ट में आठ और लोगों में डेंगू पर पुष्टि हुई है। सभी बेस अस्पताल में भर्ती हैं और उपचार चल रहा है। बेस अस्पताल में अब डेंगू मरीजों की संख्या बढ़कर 21 हो गई है।
सोमवार को 19 डेंगू संदिग्ध लोगों की रैपिड एंटीजन जांच की गई थी जिसमें चार लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई। मंगलवार को 29 संदिग्ध लोगों की रैपिट एंटीजन जांच करने के बाद चार अन्य लोगों की रिपोर्ट में भी डेंगू की पुष्टि हुई। इन दो दिनों में आठ लोग डेंगू से पीड़ित मिले। बेस अस्पताल के वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. जेसी ध्यानी ने बताया कि ओपीडी में इन दिनों करीब 50 प्रतिशत मरीज तेज बुखार के आ रहे हैं। जिन लोगोें में डेंगू के लक्षण दिख रहे हैं उनका रैपिड एंटीजन टेस्ट करवाया जा रहा है। दो दिनों में 48 लोगों के डेंगू टेस्ट किए गए थे, जिसमें आठ लोग डेंगू से पीड़ित मिले। सभी का अस्पताल में उपचार शुरू कर दिया गया है।