फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिला अधिकार तो शिक्षा से रोशन हुए चिराग

Thu, 23 Jun 2016 11:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
जिन बच्चों ने कभी मंहगे प्राइवेट स्कूलों के बारे में सोचा भी न होगा, वह आज इनमें शिक्षा पा रहे हैं। ऐसा बच्चों केे मिले शिक्षा के अधिकार अधिनियम की बदौलत संभव हुआ है। दुगड्डा ब्लाक के प्राइवेट स्कूलों में आरटीई के तहत प्रवेश पाने वालों की संख्या हर साल बढ़ रही है। यह इस बात का संकेत है कि शिक्षा का अधिकार मिला तो गरीब बच्चों को इसका लाभ मिलने लगा है।
विज्ञापन


बच्चों को अनिवार्य शिक्षा की कवायद अब रंग लाने लगी है। कम से कम दुगड्डा ब्लाक के आंकड़े तो इस बात की तस्दीक कर रहे हैं। आरटीई के तहत यहां के महंगे निजी स्कूलों में अब तक सत्तर फीसदी सीटों पर प्रवेश हो चुके हैं। सीआरसी कार्यालय को इस बार 350 आवेदन मिले हैं जिनमें से 270 बच्चों को विभिन्न स्कूलों में प्रवेश दे दिया गया है। शेष आवेदन पत्रों की जांच प्रक्रिया गतिमान है।

हालांकि अभी भी लगभग 30 फीसदी सीटें खाली हैं, लेकिन आवेदन के लिए हर साल बढ़ रही संख्या अधिकारियों के लिए सुकून भरी है। आंकड़ों पर गौर करे तो पिछली बार के मुकाबले इस बार 65 आवेदन अधिक आए हैं।
विज्ञापन


संकुल केंद्रों के हिसाब से देखा जाए तो प्रवेश के मामले में सिताबपुर संकुल हर शैक्षिक सत्र में अव्वल रहा है। महर्षि विद्या निकेतन कण्वघाटी, आदर्श विद्या निकेतन हल्दूखाता, ब्लूमिंग पब्लिक स्कूल गाडीघाट और सिद्धबली पब्लिक स्कूल में हर साल सबसे अधिक प्रवेश हुए हैं। सर्व शिक्षा अभियान की ब्लाक समन्वयक के अनुुसार रिक्त सीटों पर 30 सिंतबर तक प्रवेश लिए जाने हैं। ऐसे में यह संख्या और अधिक बढ़ने की उम्मीद की जा सकती है।
.
शैक्षिक सत्र      आरटीई के तहत हुए प्रवेश
2014-15-260
2015-16-285
2016-17-270
.
इस शैक्षिक सत्र में 350 आवेदन आए हैं जिनमें से 270 सीटों पर प्रवेश हो चुके हैं।
.
छठीं कक्षा में भी प्रवेश
इस बार आरटीई के तहत मिलने वाली सुविधा का लाभ मिलेगा उन बच्चों को भी मिलेगा जिन्होने सत्र 2011-12 में कक्षा एक में प्रवेश लिया था। तब कक्षा एक में प्रवेश लेने वाले यह बच्चे अब कक्षा छह में पहुंच गए हैं। दुगड्डा ब्लाक में इनकी  संख्या 11 है। यह सभी बच्चे शांति बल्लभ मेमोरियल स्कूल मानपुर में अध्ययनरत हैं। ब्लाक समन्वयक ने बताया कि इन बच्चों को कक्षा छह के मानक के अनुसार सुविधाओं का लाभ मिलेगा।
.
आरटीई के तहत निजी स्कूलों में एडमिशन लेने वाले बच्चों की संख्या हर साल बढ़ रही है। लक्ष्य के अनुरूप सभी सीटों पर प्रवेश दिए जाने की कोशिश की जाती है ताकि जरूरतमंदों को इसका लाभ मिल सके।
विज्ञापन

- उमा बुड़ाकोटी, ब्लाक समन्यवक दुगड्डा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें