फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तय समय पर पूरे हों विकास कार्य : नैथानी

विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षा एवं पेयजल मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी ने विधानसभा क्षेत्र में सभी विकास कार्य तय समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। कैबिनेट मंत्री नैथानी ने मलेथा गांव के समीप एक होटल में क्षेत्र की समस्याओं को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की।
विज्ञापन


इस दौरान कार्यकर्ताओं ने शिकायत की कि विभागीय अधिकारी उनके क्षेत्र की समस्याओं पर ध्यान नहीं देते हैं जिससे क्षेत्र में विकास को गति नही मिल पा रही है। बैठक में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने मंत्री को अपने क्षेत्र की समस्याओं से अवगत करवाया।

इसके बाद मंत्री ने सभी विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कार्यकर्ताओं की समस्याओं पर चर्चा करते हुए अधिकारियों को क्षेत्र की समस्याएं तुरंत हल करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि जितनी भी अधूरी योजनाएं हैं, उन्हें समय पर पूरा करें ताकि क्षेत्रीय जनता को योजना का लाभ मिल सके।
विज्ञापन


क्षेत्र के विकास में लापरवाही बरतन वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को किसी भी कीमत पर माफ नहीं किया जाएगा। बैठक में अधिशासी अभियंता नमित रमोला, पेयजल निगम के संजय सिंह, बीपी नौटियाल, राकेश बिष्ट, रघुबीर भंडारी, मोहनानंद डोभाल, प्रजापति शाह, आशुतोष रावत, भरत सिंह बर्त्वाल, लखपति फोंदणी आदि मौजूद  थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें