नैथाणा पुल के निकट घाट में फोटो खींचने के दौरान एक नेपाली मूल का युवक
नदी में गिर गया। पुलिस ने घटनास्थल से लगभग 100 मीटर आगे उसका शव बरामद
कर लिया। मृतक युवक कुछ दिन पहले ही नेपाल से यहां आया था।
पुलिस से
प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार को अलकेश्वर घाट (श्रीनगर) में डम्मर
(19 वर्ष) पुत्र हंस निवासी आंचल-भेरी नेपाल अपने मोबाइल से फोटो खींच रहा
था। इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से वह अलकनंदा में गिर गया। यह देख आसपास के
लोगों ने बचाव के लिए हल्ला मचा दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर
पहुंची। लगभग दो घंटे की मशक्कत के बाद घाट से करीब 100 मीटर नीचे
कीर्तिनगर की ओर नदी में युवक का शव मिल गया। प्रभारी कोतवाल राजेंद्र रावत
ने बताया कि युवक का शव उसके रिश्तेदारों के हवाले कर दिया गया है।