फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: कंडी रोड के निर्माण में हो रही देरी से उद्योगाें को हर राेज लाखों का नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कण्वघाटी। सिडकुल निर्माता संघ से जुड़े उद्यमियों की सिगड्डी में हुई बैठक में मालन पुल ढहने के बाद से ठप पड़ी सड़क कनेक्टिविटी पर चिंता जताई गई। कहा कि दस दिन बाद भी कंडी मार्ग पूरी तरह से वाहनों के संचालन के लायक नहीं बन सका है, जिससे उद्योग बुरी तरह प्रभावित हो गए हैं।
संघ के अध्यक्ष सुनील गुप्ता की अध्यक्षता में हुई बैठक में उद्योगपति विवेक चौहान, रमेश पटवाल, बीएस रावत, केपी सिंह, प्रवीण पांडे, हिमांशु डंगवाल, मनजीत सिंह, रोहित, मित्रेश पांडे, विनोद कुमार, विशाल गुप्ता, कृष्णा पांडे ने कहा कि मालन नदी पर बने पुल के ढहने के 10 दिन बाद भी कंडी रोड पर पूरी तरह से नहीं बन सका है। कहा कि कंडी रोड पर हो रहे सुस्त कार्य का खामियाजा उद्योगपतियों को लाखों का नुकसान झेलना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक के बाद संघ के अध्यक्ष ने एसडीएम प्रमोद कुमार को फोन कर उनकी समस्याएं बताई। उद्यमियों और सिडकुल के क्षेत्रीय प्रबंधक सन्नी चौहान ने मालन नदी में जाकर कार्य की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने कंडी रोड पर मैन पावर बढ़ा कर कार्य में तेजी लाने की मांग की।
फोटो समाचार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें