फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम के औचित्य पर उठाए सवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
लैंसडौन। सारी ग्राम सभा की प्रधान नीतू रावत व विधायक प्रतिनिधि भाजपा नेता दिगंबर रावत ने सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम के औचित्य पर सवाल खड़े करते हुए इस कार्यक्रम को रद्द करने की मांग की है।
विज्ञापन


उपजिलाधिकारी के माध्यम से डीएम पौड़ी को भेजे गए ज्ञापन में उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत सारी मल्ली में छह माह के अंदर मुख्यमंत्री के सचिव मीनाक्षी सुंदरम, जिलाधिकारी पौड़ी, परियोजना अधिकारी पौड़ी, मुख्यमंत्री के जनसंपर्क अधिकारी सारी ग्राम में आकर जनसमस्याएं सुन चुके हैं। लेकिन अभी तक इनमें से एक भी समस्या का निदान नहीं हो सका है।

ग्राम प्रधान नीतू ने बताया कि उनकी ग्राम पंचायत में अनुसूचित अटल आवास योजना के तहत कोई कार्य नहीं हुआ। मुख्यमंत्री की एएनएम केंद्र की घोषणा भी अधूरी पड़ी हैं। गूमखाल-सारी-डेवडाली तक 2012 में सड़क पक्की करने का मामला भी जस का तस है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें