फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे में धुत गुरुजी की अस्पताल में धुनाई

Tue, 29 Nov 2016 10:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला श्रीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
नशे की हालात में बेस अस्पताल में घुसना एक गुरुजी को भारी पड़ गया। गुरुजी को मार तो पड़ी ही, साथ ही कई घंटे पुलिस चौकी में भी गुजारने पड़े। एक मरीज के परिजन ने गुरुजी पर सोने की चेन चुराने का आरोप भी लगाया। हालांकि बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया।
विज्ञापन


सोमवार रात को नशे में धुत्त एक व्यक्ति बेस अस्पताल के सर्जिकल वार्ड में घुस गया। जहां उसने अस्पताल में भर्ती एक महिला के सामान के साथ छेड़छाड़ की। यह देख महिला के बेटों ने उसे पकड़ लिया।

अस्पताल के गार्ड और महिला के बेटे उसे पुलिस चौकी ले आए। चौकी आकर पता चला कि उक्त व्यक्ति रुद्रप्रयाग जिले के किसी विद्यालय में अध्यापक हैं। महिला के बेटों ने पहले गुरुजी पर मोबाइल फोन चोरी का आरोप लगाया, लेकिन जब दोनों फोन गुरुजी के पाए गए तो उन्होंने आरोप लगाया कि मां की सोने की चेन भी गायब है।
विज्ञापन


वहीं पुलिस का कहना था कि वार्ड में घुसने के तत्काल बाद महिला के बेटों ने उसे पकड़ लिया। तलाशी भी उन्होंने ही ली। ऐसे में चेन कहां जा सकती है? मंगलवार दोपहर तक दोनों पक्षों में यही विवाद चलता रहा। अंत में दोनों पक्षों में पुलिस चौकी से बाहर समझौता हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें