फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: गिंवाई स्रोत में एक सप्ताह से पेयजल आपूर्ति ठप, लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कोटद्वार। नगर क्षेत्र के अंतर्गत गिंवाई स्रोत क्षेत्र में एक सप्ताह से पेयजल आपूर्ति ठप है। स्थिति यह है कि लोग किसी तरह पानी की व्यवस्था कर अपना हलक तर कर रहे हैं। क्षेत्रवासियों का आरोप है कि वैकल्पिक व्यवस्था के नाम पर जल संस्थान की ओर से टैंकर से पेयजल आपूर्ति की जा रही है, लेकिन यह नाकाफी साबित हो रहा है। बरसात होने के कारण खोह नदी में भी मटमैला पानी आ रहा है, जिससे उनकी मुश्किलें और बढ़ गई हैं। उन्होंने जल संस्थान के अधिकारियों से जल्द समस्या का समाधान कर पेयजल आपूर्ति सुचारु करने की मांग की है।गिंवाई स्रोत निवासी विमला चौहान, सुनीता नैथानी, पुष्पा बिष्ट, सावित्री देवी, संगीता बिष्ट और मंजू देवी आदि ने बताया कि उनके क्षेत्र में एक सप्ताह से पेयजल आपूर्ति ठप है। पेयजल आपूर्ति न होने से उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कहा कि उनका पूरा दिन पानी की व्यवस्था करने में ही खराब हो रहा है और अन्य कार्य प्रभावित हो रहे हैं। कहा कि सामान्य दिनों में पेयजल संकट होने पर वह खोह नदी से पानी ढोकर किसी तरह काम चला लेते थे, लेकिन बरसात होने के कारण खोह में भी इस वक्त मटमैला पानी आ रहा है। कहा कि जल संस्थान की ओर से क्षेत्र में वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर टैंकर से पेयजल आपूर्ति की जा रही है, लेकिन वह नाकाफी साबित हो रहा है। उन्होंने जल संस्थान के अधिकारियों से जल्द समस्या का समाधान कर पेयजल आपूर्ति सुचारु करने की मांग की है।
विज्ञापन




नलकूप का मोटर खराब हो गया था, जिस पर मोटर को ठीक करा नलकूप में लगाया किया जा रहा था। इस दौरान वेल्डिंग टूटने से मोटर नीचे गिर गया। मोटर को तलाशा जा रहा है। मोटर मिलने के बाद उसे फिट करने में दो दिन का वक्त लगेगा। इसके बाद ही क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति सुचारु हो पाएगी।
विज्ञापन




- त्रिभुवन गुसाईं, जेई जल संस्थान कोटद्वार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें