फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेयजल किल्लत को लेकर भड़के ग्रामीण

Thu, 18 May 2017 10:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कोटद्वार
विज्ञापन
angry people - फोटो : amar ujala bureau
विज्ञापन
 पेयजल किल्लत से परेशान लालपुर के लोगों ने बैठक कर जलसंस्थान के अधिकारियों पर मनमानी का आरोप लगाया। उन्होंने शीघ्र समस्या का समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन


लालपुर के उपप्रधान सुधीर खंतवाल के नेतृत्व में ग्रामीणों ने घराट ट्यूबवेल में बैठक की। इसमें जलसंस्थान के एई और जेई को बुलाया गया। ग्रामीणों ने जलसंस्थान के अधिकारियों पर ग्राम पंचायत में पेयजल की आपूर्ति को लेकर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया।

कहा कि लालपुर में स्थापित ट्यूबवेलों से पदमपुर, ध्रुवपुर, मानपुर व शिवपुर आदि ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति की जाती है, लेकिन यहां के लोगों को पर्याप्त पानी नहीं दिया जा रहा है। उपप्रधान सुधीर खंतवाल ने बताया कि लाइनमैनों की मनमानी के कारण क्षेत्र में पेयजल की समस्या बनी हुई हैै। कर्मचारी कहीं का वाल्व नहीं खोलते हैं तो कहीं दिन भर पानी चलता रहता है। पानी आने और जाने का कोई समय नहीं है। उन्होंने गांव की पेयजल समस्या का शीघ्र समाधान करने की मांग की। ऐसा नहीं होने पर ग्रामीणों को साथ लेकर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन


इस अवसर पर राकेश चौधरी, राजेंद्र बिष्ट, राजेश जखमोला, सुशील चौधरी, कमल खंतवाल, ललित खंतवाल, सोम दत्त बौंठियाल, रवि मिश्रा, मंजू सिलमाना, मोहन खंतवाल, देवेंद्र रावत, ममता देवी, मुन्नी देवी, सुनील गौड़, निर्मला जखमोला, कुलदीप चौहान, मीना देवी, रवि कुुंडलिया, डा. रमेश जुयाल, हेमंत ध्यानी व रामस्वरूप धस्माना आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें