फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रूफ हार्वेस्टिंग प्लांट पर होगा नक्शा पास

Thu, 18 May 2017 10:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पौड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर में सफाई व्यवस्था को देखकर जिलाधिकारी सुशील कुमार ने नाराजगी जताई है। उन्होंने साफ सफाई के लिए अतिरिक्त सफाई कर्मी लगाकर सफाई व्यवस्था सुचारु करने के निर्देश दिए हैं। यहां आयोजित बैठक में डीएम ने नगर पालिकाओं से कहा कि नगर पालिकाएं आवासीय भवनों के मानचित्र को तभी स्वीकृत करें, जब उनमें रूफ हार्वेस्टिंग प्लांट का निर्माण करना भी सम्मिलित किया गया हो।
विज्ञापन


बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि जल संचय के लिए श्रीनगर और कोटद्वार में विशेष अभियान चलाएं। उन्होंने होटल एसोसिएशन के पदाधिकारियों से कहा कि वे अपने-अपने प्रतिष्ठानों में विशेष साफ-सफाई रखते हुए शौचालय में कम से कम पानी का उपयोग कर जल बचाने का प्रयास करें।

उन्होंने मनरेगा के तहत नए चालखाल निर्माण तथा पूर्व में बने चालखालों को पुनर्जीवित करने के निर्देश जिला विकास अधिकारी को दिए। बैठक में सीडीओ विजय कुमार जोगदंडे, डीएफओ रमेश चंद्र, मुख्य कृषि अधिकारी डा. डीएस राणा, जिला विकास अधिकारी वेद प्रकाश, अधिशासी अभियंता जल संस्थान पीके सैनी, अधिशासी अभियंता जल निगम मिशा सिन्हा, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद श्रीनगर पीके बंसल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें