फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयहरीखाल और द्वारीखाल के गांवों में पेयजल संकट

विज्ञापन
विज्ञापन
भैरवगढ़ी पंपिंग पेयजल योजना के पंप में खराबी आने से ब्लाक मुख्यालय जयहरीखाल समेत आसपास के गांवों में पिछले कई दिनों से पेयजल की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। ग्रामीण कई किमी. दूर पेयजल स्रोतों से पानी ढोने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

ग्रामीण ताजबर सिंह नेगी, दीपक नेगी, सुरेंद्र सिंह चौहान, पिंटू धस्माना ने बताया कि भैरवगढ़ी पंपिंग पेयजल योजना के पंप में खराबी आने से पिछले एक हफ्ते से ब्लाक मुख्यालय जयहरीखाल, सुरमाड़ी, पौखाल, ओडल समेत कई गांवों में पेयजल की आपूर्ति नहीं हो रही है। स्थिति यह है कि ग्रामीण कई किमी. दूर स्थित पेयजल स्रोतों से सिर पर पानी ढोने को मजबूर हैं। ब्लाक प्रमुख दीपक भंडारी ने बताया कि ग्रामीणों की शिकायत पर उन्होंने विभागीय अधिकारियों के साथ ही सीएम से भी शिकायत की, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने क्षेत्र में पेयजल की आपूर्ति सुचारु करने की मांग की है। वहीं द्वारीखाल ब्लाक में भी पिछले एक सप्ताह से जबकि विकासखंड के बिरमोली गांव में एक माह से पेयजल की आपूर्ति ठप पड़ी है। ब्लाक प्रमुख द्वारीखाल महेंद्र राणा ने कहा कि इस संबंध में जल निगम के एई से वार्ता की गई थी, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। समस्या को लेकर अधिशासी अभियंता पेयजल निगम निर्माण शाखा कोटद्वार सरिता गुप्ता का कहना है कि तीन दिन पूर्व पंप में आई खराबी को ठीक कर क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति सुचारु कर दी गई है। गुमखाल में क्षतिग्रस्त पेयजल लाइन को ठीक किया जा रहा है। मंगलवार तक जयहरीखाल क्षेत्र में पेयजल की आपूर्ति सुचारु कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें