फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला डबल में डा. सुनीता नेगी और डा. अंशिका बंसल की जोड़ी ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार के शारीरिक शिक्षा विभाग की ओर से मेजर ध्यानचंद के जन्मदिन के उपलक्ष्य में आयोजित बैडमिंटन प्रतियोगिता के महिला डबल में डॉ. सुनीता नेगी और डॉ. अंशिका बंसल की जोड़ी ने बाजी मारी।
विज्ञापन

शारीरिक शिक्षा प्रभारी डॉ. संजीव कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता में महिला डबल में डॉ. सुनीता नेगी और डॉ. अंशिका बंसल और महिला एकल वर्ग में डॉ. शोभा रावत विजेता रहे। पुरुष डबल वर्ग में डॉ. दया किशन जोशी और डॉ. संदीप किमोठी की जोड़ी और पुरुष एकल में डॉ. अनिल मान विजेता रहे। समापन समारोह में महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. जानकी पंवार ने विजयी प्राध्यापकों को ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया। इस मौके पर डॉ. एसआर कटियार, डॉ. अभिषेक गोयल, डॉ. प्रवीण जोशी, डॉ. भगवत रावत, डॉ. अजीत सिंह, डॉ. विनोद सिंह व डॉ. देवेंद्र सिंह चौहान आदि मौजूद रहे। संवाद
स्लो साइकिलिंग में उदय और सीमा ने मारी बाजी
कोटद्वार। जीआईसी सुखरो की एनएसएस इकाई की ओर से राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। स्लो साइकिलिंग प्रतियोगिता में उदय और सीमा अपने वर्गों में अव्वल रहे।
विज्ञापन

विद्यालय के एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी संदीप बिष्ट ने बताया कि स्लो साइकिलिंग प्रतियोगिता के छात्रा वर्ग में सीमा और ज्योति रावत ने प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि छात्र वर्ग में उदय और राजीव सिंह प्रथम और द्वितीय स्थान पर रहे। योग प्रतियोगिता के छात्रा वर्ग में ज्योति और शिवानी रावत ने प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त किया। दौड़ में उदय और आशीष भट्ट प्रथम और द्वितीय रहे। व्यायाम प्रतियोगिता के छात्रा वर्ग में ज्योति ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि छात्र वर्ग में प्रवीन और आकाश भट्ट संयुक्त रूप से प्रथम रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें