फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: चार दिन बाद पहुंचे घरेलू कुकिंग गैस सिलिंडर, टीम ने की जांच

Sat, 04 Apr 2026 05:54 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
दुगड्डा (कोटद्वार)। आखिरकार दुगड्डा गैस एजेंसी में चार दिन बाद सिलिंडर की एक खेप पहुंची। सिलिंडर विक्रय के दौरान मौजूद रहे क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी एवं बाट माप निरीक्षक ने दुगड्डा गैस एजेंसी के गोदाम का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

शनिवार को दुगड्डा में गैस एजेंसी की ओर से नगरपालिका के मेला मैदान में गैस वितरण का कार्य शुरू किया गया। चार दिन बाद ट्रक से पहुंचे सिलिंडरों की जांच की गई। क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी केसी बौंठियाल, बाट माप निरीक्षक प्रदीप रावत ने संयुक्त निरीक्षण कर गैस से भरे सिलिंडरों के वजन की जांच की। गैस के सिलिंडरों की जांच के दौरान उनमें गैस का उचित भार पाया गया।
बाट माप निरीक्षक प्रदीप रावत ने बताया कि दुगड्डा गैस एजेंसी से विक्रय किए जा रहे गैस सिलिंडरों में जांच के समय मानक के अनुरूप गैस पाई गई है। क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी केसी बौंठियाल ने बताया कि निरीक्षण के दौरान व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में घरेलू कुकिंग गैस के दुरुपयोग पर नजर रखी गई। ऐसा कोई मामला नहीं मिला। इस अवसर पर इंडेन दुगड्डा गैस एजेंसी के प्रबंधक युद्धवीर सिंह नेगी, उमेश नेगी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें