फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: होल्कर की जयंती पर सम्मानित किए गए विशिष्टजन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

भारत विकास परिषद् कोटद्वार के तत्वावधान में वर्ष 2025-2026 की नई कार्यकारिणी का अधिष्ठापन समारोह व परिवार मिलन समारोह आयोजित हुआ। वहीं, अहिल्या बाई होल्कर की 300वीं जयंती पर तीन विशिष्टजन सम्मानित किए गए।


सोमवार को कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि मेयर शैलेंद्र रावत ने किया। उन्होंने भारत विकास परिषद के सामाजिक कार्यों की सराहना की। मुख्य अतिथि ने परिषद की वर्ष 2025-2026 की नई कार्यकारिणी में श्याम सुंदर अग्रवाल को अध्यक्ष, राकेश मित्तल को उपाध्यक्ष, प्रदीप अग्रवाल को सचिव, संदीप अग्रवाल को वित्त सचिव, तोताराम पांथरी व सेवकराम मानुजा को संरक्षक, राजेंद्र जखमोला को संगठन सचिव, सुनील गुप्ता को संयोजक संपर्क, संजय गर्ग को संयोजक सेवा, मीनाक्षी शर्मा को संयोजक संस्कार, दीपक कपटियाल को संयोजक पर्यावरण, बीना मित्तल को संयोजक महिला सहभागिता एवं गोपाल बंसल को प्रांतीय संयोजक संपर्क पद की शपथ दिलाई।
विज्ञापन




नवनियुक्त अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने बताया कि इस वर्ष जल वितरण, भारत को जानो प्रतियोगिता, समूहगान प्रतियोगिता, स्वास्थ्य जांच शिविर, सामूहिक सरल कन्या विवाह, गुरु वंदन छात्र अभिनंदन, वृक्षारोपण, महापुरुषों की जयंती समेत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। नवनियुक्त सचिव प्रदीप अग्रवाल ने गतवर्ष के कार्यों की रिपोर्ट प्रस्तुत की। पूर्व अध्यक्ष कैलाशचंद्र अग्रवाल ने भारत विकास परिषद कोटद्वार शाखा की 25 वर्ष की उपलब्धियां बताईं। वंशिका अग्रवाल ने गणेश वंदना व कथक नृत्य प्रस्तुत किया।
विज्ञापन



कार्यक्रम में अहिल्या बाई होल्कर की 300वीं जयंती मनाते हुए महिला वॉलीबाल खिलाड़ी अनन्या डबराल, मेयर शैलेंद्र रावत, समाज में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सफाई श्रमिक बाबूभाई एवं सेवाभाव के लिए देवेंद्र भाटिया को शॉल ओढ़ाकर एवं प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। बीना मित्तल ने अहिल्या बाई होल्कर के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर चर्चा की। महिलाओं ने मनोरंजक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मीनाक्षी शर्मा के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में राकेश मित्तल, राजेंद्र जखमोला ने भी विचार रखे। सुभाष नैथानी, द्वारिका प्रसाद अग्रवाल, राजदीप माहेश्वरी, श्रीकृष्ण सिंघानिया, राधेश्याम शर्मा, मोहन सिंह रावत, अवधेश अग्रवाल, गोपाल कुकरेती, अनूप बड़थ्वाल, अमित गुप्ता, संजय गर्ग, विष्णु अग्रवाल, धनेश अग्रवाल, सीमा अग्रवाल, सुनीता अग्रवाल, रीता जखमोला, मंजू बड़थ्वाल, राजकमल माहेश्वरी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें