फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: ग्राम पंचायत की बैठक में पंचायत भवन निर्माण पर चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
देवप्रयाग। विकास खंड की ग्राम पंचायत जरोला की पहली बैठक में जर्जर पंचायत भवन का निर्माण और ग्राम पंचायत विकास अधिकारी के हर हफ्ते गांव में आकर जन समस्याओं का समाधान करने का प्रस्ताव पारित किया गया। ग्राम प्रधान पूनम रावत की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में जिला पंचायत सदस्य देवेंद्र भट्ट ने ग्राम पंचायत की ओर से प्रस्तावित योजनाओं को जिला योजना में शामिल करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

क्षेत्र पंचायत सदस्य अरविंद सजवाण ने कहा कि सरकार डिजिटल ग्राम पंचायत की बात कह रही है, मगर अभी तक गांव पानी, बिजली, सड़क जैसी मूलभूत समस्याओं से जूझ रहे हैं। ग्राम प्रधान पूनम रावत ने कहा कि पंचायत भवन जर्जर होने से बैठक व अन्य कार्यक्रम के आयोजन को लेकर मुश्किल बनी रहती है। ऐसे में यहां आंगनबाड़ी केंद्र में ही बैठक आदि करने की मजबूरी है। बैठक में गोशाला निर्माण, झूलते बिजली के तार, आपदा ग्रस्त रास्तों का निर्माण, सौर ऊर्जा के माध्यम से पथ प्रकाश की व्यवस्था, विधायक निधि आदि पर चर्चा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें