राजकीय पालीटेक्नीक में परिधीस प्रवेश परीक्षा के दौरान एक छात्र प्रश्नपुस्तिका लेकर गायब हो गया। छात्र की ढूंढ में शिक्षक बाजार की खाक छानते रहे। काफी ढूंढ खोज करने पर छात्र का कहीं पता नहीं चल पाया। संस्थान के अधिकारियों का कहना है कि छात्र के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
राजकीय पॉलीटेक्नीक मे सोमवार को परिधीय प्रवेश (लेटर इंट्री) परीक्षा आयोजित की गई। यह प्रवेश परीक्षा आईटीआई व इंटरमीडिएट के छात्रों के लिए आयोजित की जाती है। इस प्रवेश परीक्षा के तहत आईटीआई वाले छात्र भी यहां कोर्स कर सकते हैै। प्रवेश परीक्षा के दौरान एक परीक्षार्थी प्रश्न पुस्तिका लेकर गायब हो गया। प्रश्न पुस्तिका के गायब होने संस्थान में हड़कंप मच गया। उक्त छात्र की ढूंढ में शिक्षक पूरे बाजार की खाक छानते रहे। लेकिन छात्र कहंीं नहीं मिला। प्रधानाचार्य एसके गुप्ता ने बताया कि छात्र ने उत्तर पुस्तिका तो जमा करा दी थी। लेकिन प्रश्न पुस्तिका जमा नहीं कराई। जबकि प्रश्न पुस्तिका जमा कराना भी अनिवार्य होता है। गुप्ता ने बताया कि छात्र के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की तैयारी की जा रही है।