फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न कार्य करेंगे, न करने देंगे

Fri, 04 Dec 2015 08:48 PM IST
कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स  महासंघ ने शुक्रवार को यहां लोनिवि के निरीक्षण भवन में सरकार के खिलाफ हुंकार भरी। कहा कि जब तक उनकी 18 सूत्री मांगों का समाधान नहीं हो जाता, तब तक हड़ताल वापस नहीं ली जाएगी। कहा कि महासंघ लंबे समय से सरकार से उनकी मांगों पर शासनादेश जारी करने की मांग कर रहा है, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। डिप्लोमा इंजीनियरों ने ऐलान किया कि इस दौरान वे न तो निर्माण कार्य करेंगे, न ही होने देंगे।
विज्ञापन

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शुक्रवार को पौड़ी और  कोटद्वार इकाई से जुड़े विभिन्न  विभागों के  डिप्लोमा  इंजीनियर यहां माल गोदाम रोड स्थित लोनिवि  गेस्ट हाउस में एकत्र हुए जहां उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते  हुए  धरना-प्रदर्शन किया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए गोपाल सिंह चौहान ने कहा कि सभी डिप्लोमा इंजीनियरों की ओर से अपने अधिशासी अभियंता और विभागों को कामकाज ठप होने की सूचना भेज दी गई है। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से भी आंदोलन में सहयोग मांगा।
धरनास्थल पर हुई सभा में वक्ताओं ने अपनी मांगें दोहराईं।  
धरना-प्रदर्शन में जगमोहन सिंह रावत, एलएस रावत, ओपी साहू, शिवराज लोधियाल, पुष्पेंद्र मिश्रा, मनोज जैन, केके राज, दिनेश रावत, अशोक ध्यानी, अजेंद्र रावत, सूरज बिष्ट, प्रदीप ममगाईं, रुमा भारद्वाज, उषा बिष्ट, उमेश डबोला, अरविंद जोशी, राम सिंह आदि शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें