फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेस अस्पताल में डायलिसिस सेवाएं शुरू,

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। बेस अस्पताल कोटद्वार में पीपीपी मोड से संचालित डायलिसिस सेंटर ने काम करना शुरू कर दिया है। बृहस्पतिवार को बेस अस्पताल में सेंटर का शुभारंभ किया गया।
विज्ञापन

बेस अस्पताल के सीएमएस डा. वीके शुक्ला ने बताया कि चंडीगढ़ की राही केयर कंपनी के अधिकारियों और कर्मचारियों ने डायलिसिस सेंटर का शुभारंभ किया। कहा कि डायलिसिस सेंटर के बनने से किडनी के मरीजों को अब राजकीय बेस अस्पताल में डायलिसिस की सुविधा उपलब्ध होगी और उन्हें डायलिसिस के लिए अन्य शहरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। उन्होंने बताया कि शुरुआत में इसकी फीस 1200 रुपये रखी गई है। उसके बाद सेंटर को आयुष्मान भारत स्वास्थ्य बीमा योजना से भी जोड़े जाने की योजना है। इस मौके पर बेस हास्पिटल के मैनेजर बीएस रावत, सीएमएस डा. वीके शुक्ला, वरिष्ठ सर्जन डा. सतीश व डायलिसिस सेंटर के चिकित्सक कर्मचारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें