फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: राम-केवट संवाद पर श्रद्धालु भावुक, ताड़का वध पर गूंजे जयकारे

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कोटद्वार। श्री ओंकारेश्वर रामलीला एवं दशहरा मेला समिति कण्वघाटी, मालवीय उद्यान कोटद्वार, रामलीला कमेटी दुगड्डा समेत विभिन्न संस्थाओं की ओर से शुक्रवार रात भी रामलीला मंचन हुआ।



कण्वघाटी में हुए मंचन में श्रीराम का वन गमन और श्रीराम-केवट संवाद की लीला का मंचन किया गया। शुरुआत मुख्य अतिथि निवर्तमान पार्षद कुलदीप नेगी और समिति अध्यक्ष मदन मोहन सिंह रावत ने रिबन काटकर की। सौरभ रावत, राजेंद्र पंत, अनिल बलूनी, विनोद पोखरियाल, पितृ शरण जोशी, प्रणय डबराल, मनोज नेगी, आशीष कुकरेती आदि मौजूद रहे। वहीं, रामलीला कमेटी दुगड्डा की ओर से जारी रामलीला मंचन में सीता स्वयंवर का मंचन किया गया। इससे पहले मुख्य अतिथि क्षेत्र पंचायत सदस्य सुनीता कोटनाला ने मंचन का उद्घाटन किया।
विज्ञापन

मंचन से पहले भजन सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हुए। मंचन में अध्यक्ष प्रदीप बडोला, निर्देशक संजीव कोटनाला, सन्नी राजपूत, बबली बिष्ट, राहुल जैन, विनायक, वीरेंद्र शाह, शिवचंद्र सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। वहीं, मालवीय उद्यान परिसर में भी दर्शकों ने रामलीला मंचन का आनंद लिया।
विज्ञापन


श्री रामलीला आयोजन समिति लैंसडौन की ओर से गांधी चौक में रामलीला मंचन के दूसरे दिन श्रीराम के हाथों ताड़का वध की लीला का मंचन किया गया। इससे पहले रामलीला मंचन का उद्घाटन डॉ. रीता नेगी ने किया। इस मौके पर रामलीला आयोजन समिति के सचिव अजय अग्रवाल, भावना वर्मा, शांति गुसाईं, नरेश अग्रवाल, प्रेम थापा और शांति थापा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें