कोटद्वार। पैराशूट रेजिमेंट स्पेशल फोर्स संगठन ने अधिकारियों के साथ समन्वय बनाकर मास्टर प्लान से विकास कार्य कराने और जनता से लिए गए टैक्स की धनराशि का दुरुपयोग नहीं होने देने की सरकार से मांग की है।
आदर्श पब्लिक स्कूल पदमपुर में सोहन सिंह गुसाईं की अध्यक्षता में संगठन की बैठक हुई। वक्ताओं ने कहा कि कोटद्वार में काम तो बहुत हो रहे हैं, लेकिन जनता को मूलभूत सुविधाएं अब भी नहीं मिल रही हैं। अगर कोई कार्य किया जाता है तो अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय समन्वय बनाया जाना चाहिए। बैठक में अध्यक्ष गजराज सिंह नेगी, सचिव बलवान सिंह रावत, उपेंद्र सिंह रावत, डबल सिंह असवाल, बिजेंद्र सिंह रावत, कमलेश्वर प्रसाद, वीर सिंह रावत, अनूप ध्यानी, चंद्रशेखर सिंह चौहान, गोपाल सिंह नेगी आदि उपस्थित रहे।