फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: डिजायर क्लब ने जीती अंडर-14 क्रिकेट चैंपियनशिप

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कण्वघाटी। एमकेवीएन ग्राउंड में क्रिकेट एसोसिएशन पौड़ी की ओर से अंडर-14 क्रिकेट लीग का आयोजन किया गया। फाइनल मुकाबला जीतकर डिजायर क्लब चैंपियन बना। प्रतियोगिता में एरोन नेगी को मैन ऑफ द सीरीज के खिताब से नवाजा गया।
विज्ञापन

फाइनल मुकाबला एमकेवीएन और डिजायर क्लब के बीच खेला गया। पहले खेलते हुए डिजायर टीम ने 182 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एमकेवीएन क्लब की टीम छह विकेट खोकर 163 रन ही बना पाई और डिजायर क्लब ने 19 रन से जीत दर्ज कर ली। मैच में एमकेवीएन की ओर से सबसे अधिक एरोन नेगी ने 70 रन बनाए। प्रतियोगिता में अनुभव नेगी को बेस्ट गेंदबाज और एरोन नेगी को बेस्ट बल्लेबाज व मैन ऑफ द सीरीज का खिताब दिया गया। विजयी टीम को ट्रॉफी और खिलाड़ियों को स्मृति चिह्न देकर पुरस्कृत किया गया। क्रिकेट एसोसिएशन पौड़ी के सचिव मनोज नौटियाल, ज्वाइंट सेक्रेट्री रमेश रावत, कोषाध्यक्ष दीपक बड़थ्वाल, क्रिकेट कोच नरेंद्र नेगी, गढ़वाल फुटबाल कोच अरुण नेगी, निवर्तमान पार्षद अमित नेगी, युवा दृष्टि की अध्यक्ष श्वेता नेगी आदि उपस्थित रहे। फाइनल मैच के अंपायर अनिल सिंह और रोहित निर्मोही रहे।
विज्ञापन

फोटो समाचार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें