कोटद्वार। सनेह मल्ली में आबादी के बीच में बने आरबीएम भंडारण केंद्र को हटाने की मांग को लेकर पूर्व सैनिक सेवा परिषद के बैनर तले पूर्व सैनिकों और सनेह क्षेत्र के लोगों का तहसील मुख्यालय में शनिवार को भी धरना-प्रदर्शन जारी रहा।
शनिवार को पूर्व सैनिक सेवा परिषद के अध्यक्ष गोपाल कृष्ण बड़थ्वाल, कैप्टन सीपी डोबरियाल (सेनि), कैप्टन हंसवंत सिंह (सेनि) व सुभाष कुकरेती की अगुवाई में क्षेत्रवासियों ने तहसील में दूसरे दिन भी धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने सनेह मल्ली में आबादी के मध्य से आरबीएम भंडारण को हटाने की मांग की। धरना देने वालों में सतपाल सिंह, अनूप सिंह बिष्ट, शूरवीर सिंह खेतवाल, ममता नेगी व डिंपल ठाकुर आदि शामिल रहे।