फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंदोलनकारियों को साथ लेकर विस चुनाव में उतरेगी यूकेडी: दिवाकर भट्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। यूकेडी के केंद्रीय अध्यक्ष और पूर्व मंत्री दिवाकर भट्ट ने कहा कि राज्य निर्माण के 20 साल के बाद भी भाजपा और कांग्रेस की ओर से प्रदेश हित में सही नीति नहीं बनाने के कारण आज प्रदेश की दुर्दशा हो गई है। मूल निवास को समाप्त कर भाजपा और कांग्रेस ने पहाड़ के लोगों के अधिकारों पर कुठाराघात किया है। रोजगार की ठोस नीति नहीं होने के कारण युवा पलायन करने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

शनिवार को व्यापार मंडल सभागार में आयोजित पत्रकारवार्ता में पूर्व मंत्री दिवाकर भट्ट ने कहा कि प्रदेश के विकास के लिए यूकेडी आंदोलनकारियों को साथ लेकर आगामी विधानसभा चुनाव में दमखम के साथ उतरेगी। चुनाव जीतने के बाद प्रदेश के बेरोजगारों को रोजगार देने के अवसर पैदा किए जाएंगे। कहा कि प्रदेश में रोजगार के लिए मूल निवास की व्यवस्था को लागू किया जाएगा। इसके कारण प्रदेश में सबसे पहले मूल निवासियों को रोजगार मिलेगा। इसके अलावा यूकेडी की ओर से प्रदेश के लोगों को बिजली और पानी निशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा। इस अवसर पर यूकेडी के केंद्रीय महामंत्री वृजवीर चौधरी, दीपक गौनियाल, महेंद्र सिंह रावत, भगवती प्रसाद कंडवाल, पंकज भट्ट, भूपाल सिंह रावत, गुलाब सिंह रावत, संजय थपलियाल, मनोहर सिंह रावत, हयात सिंह गुसाईं, अमित बहुगुणा, यतेंद्र भट्ट व वैभव नैथानी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

-फोटो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें