फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: सड़क बनवाने के लिए लोनिवि बैजरो कार्यालय में प्रदर्शन

Wed, 25 Feb 2026 05:51 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्य सड़क से नहीं जुड़ी 15 साल पहले भरपूर से मासी तक बनी 8.5 किलोमीटर लंबी सड़क
विज्ञापन

ब्लॉक मुख्यालय व बैजरो जाने के लिए तय करनी पड़ रही अतिरिक्त दूरी, क्षेत्रवासी परेशान
बैजरो (कोटद्वार)। बीरोंखाल ब्लॉक के तहत सैंधार पट्टी को बैजरो से जोड़ने वाली भरपूर-भाखंड-कपलसार-रतकोट-अरकंडाई-पंचपुरी मोटर मार्ग का निर्माण कार्य बंद पड़ा है। इससे नाराज क्षेत्रीय ग्रामीणों ने बुधवार को लोनिवि बैजरो कार्यालय में नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने मार्ग का निर्माण कार्य अविलंब शुरू करने की मांग की। उन्होंने अधिशासी अभियंता को ज्ञापन भी सौंपा।
बुधवार को भाखंड, भौराड़, कपलसार, रतकोट, अरकंडाई समेत आसपास के विभिन्न गांवों के ग्रामीण लोनिवि बैजरो के कार्यालय में एकत्र हुए। उन्होंने स्थानीय विधायक व विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अधिशासी अभियंता कार्यालय के बाहर धरना दिया। कपलसार गांव निवासी देवेंद्र सिंह ने बताया कि 15 साल पहले भरपूर से मासी गांव तक 8.5 किमी. सड़क का निर्माण कराया गया था। वहां से पंचपुरी की दूरी 7.5 किमी है। पंचपुरी में सड़क का मिलान बैजरो-पोखड़ा मोटर मार्ग से होना था लेकिन 15 साल बाद भी मार्ग के अवशेष हिस्से का निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

लोगों को ब्लॉक वेदीखाल के रास्ते 21 किमी. की अतिरिक्त दूरी तय कर ब्लॉक मुख्यालय बीरोंखाल व बैजरो आवाजाही करनी पड़ रही है जिससे उनका समय और धन दोनों ही बरबाद हो रहा है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि अगर जल्द कार्रवाई न हुई तो ग्रामीण आंदोलन करने पर मजबूर होंगे। प्रदर्शनकारियों में अरकंडाई के प्रधान अर्जुन सिंह, पूर्व प्रधान राजेंद्र सिंह, रतकोट के पूर्व प्रधान सतेंद्र सिंह, मंजू देवी, आनंदी देवी, सुनीता देवी, कल्पना देवी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

उधर, लोनिवि बैजरो के अधिशासी अभियंता लोकेश कुमार सारस्वत ने कहा कि पूर्व में मार्ग निर्माण की सभी औपचारिकताएं पूरी हो गई थी लेकिन रतकोट व अरकंडाई के ग्रामीणों ने तब एलाइनमेंट में परिवर्तन कराया जिसके कारण सड़क की लंबाई 1.5 किमी बढ़ने से पूरी प्रक्रिया को पुन: दोहराने के कारण सड़क निर्माण में अतिरिक्त समय लग रहा है। जल्द ही सभी औपचारिकताएं पूरी कर सड़क का निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें