फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: स्कूल गेट के पास बड़े वाहनों की पार्किंग पर रोक की मांग

Mon, 05 Oct 2026 06:49 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। नगर क्षेत्र के वार्ड नंबर-14 आमपड़ाव जौनपुर की पार्षद रीता देवी ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय नगर क्षेत्र नंबर-2 के मुख्य गेट के समीप बड़े वाहनों की पार्किंग पर रोक लगाने की मांग की है। उन्होंने इस संबंध में कोतवाल प्रदीप नेगी को पत्र सौंपकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

पार्षद ने कहा कि विद्यालय में क्षेत्र के छोटे बच्चे पढ़ने आते हैं। स्कूल गेट के ठीक समीप बड़े वाहनों को आड़ा-तिरछा खड़ा किए जाने से बच्चों की आवाजाही प्रभावित होने के साथ ही हादसे का खतरा बना रहता है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में पूर्व में यातायात पुलिस को लिखित शिकायत भी दी गई थी, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने पुलिस से विद्यालय के गेट के आसपास अवैध और बेतरतीब पार्किंग पर तत्काल रोक लगाने की मांग की, ताकि बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें