कोटद्वार। भगवंत ग्लोबल यूनिवर्सिटी एवं राणा क्रिकेट अकादमी की पहल पर नगर निगम ऑडिटोरियम में मिस्टर-मिस कोटद्वार एवं गढ़वाल सीजन-7 का आयोजन किया गया।
प्रतियोगिता में शिव आशीष पांथरी ने मिस्टर कोटद्वार, आयुषी बिष्ट ने मिस कोटद्वार, जानवी केडियाल ने मिस गढ़वाल और हनी थापा ने मिस्टर गढ़वाल का खिताब जीता। मुख्य अतिथि पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि इस तरह के मंच युवाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का बेहतर अवसर देते हैं। कार्यक्रम में भगवंत ग्लोबल यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार अनिल खंतवाल, शशि रावत, राहुल राजपूत, रंजना रावत, वीरेंद्र रावत, अमित राज सिंह रावत, अरुण बिष्ट, सुमन कोटनाला, सुधांशु नेगी और राजा आर्य मौजूद रहे। संवाद