फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: संगम विहार काॅलोनी में डीपीआर के अनुसार पेयजल लाइन बिछाने की मांग

Fri, 27 Nov 2026 05:28 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कोटद्वार। संगम विहार कॉलोनी, पदमपुर सुखरो के नागरिकों ने शहरी पेयजल योजना के तहत कॉलोनी में बिछाई जा रही पेयजल लाइन का कार्य स्वीकृत विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) के अनुसार कराने की मांग उठाई है।
कोटद्वार एसडीएम संदीप कुमार को ज्ञापन भेजकर कार्य दोबारा शुरू कराने के लिए पुलिस सहायता उपलब्ध कराने की मांग भी की गई है। ज्ञापन में कॉलोनीवासियों ने बताया कि करीब डेढ़ वर्ष पूर्व कॉलोनी में बायी ओर 50 मीटर तक खोदाई का कार्य किया जा चुका है। उस दौरान एसडीएम ने भी कार्य को स्वीकृत डीपीआर के अनुसार कराने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कॉलोनीवासियों ने पूर्व में दिए गए निर्देशों के अनुसार डीपीआर के तहत पेयजल लाइन बिछाने का कार्य दोबारा शुरू कराने और इसमें बाधा डालने वालों के कारण काम प्रभावित न हो। इसके लिए पुलिस सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है। ज्ञापन सौंपने वालों में बृजमोहन सिंह नेगी, आनंदी रावत, अर्जिता सजवाण, कमला नेगी, अमर सिंह, शारदा बिष्ट और ज्योति गुसाईं आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें