फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीआईसी, भृगुखाल में विज्ञान-संस्कृत की स्वीकृति दिलाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
यमकेश्वर ब्लाक के अंतर्गत जीआईसी, भृगुखाल के अभिभावक संघ की बैठक में विद्यालय को अटल आदर्श विद्यालय के लिए चुने जाने पर खुशी जताई गई। साथ ही क्षेत्रीय विधायक ऋतु भूषण खंडूड़ी का भी आभार जताया।
विज्ञापन

भृगुखाल में अभिभावक संघ की अध्यक्ष मालती देवी की अध्यक्षता में पदाधिकारियों और सदस्यों की बैठक हुई। इस मौके पर विद्यालय में इंटर में विज्ञान एवं संस्कृत विषयों की स्वीकृति दिलाने की मांग विधायक से की गई। कहा कि विद्यालय में उक्त विषय न होने से छात्र-छात्राओं को पढ़ाई के लिए दूर दराज के अन्य विद्यालयों में जाना पड़ता है। बैठक में सामाजिक कार्यकर्ता निहाल सिंह नेगी, प्रधानाचार्य गोविंद प्रसाद लखेड़ा, विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष अमरदेव भट्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें