फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएसबी गुरिल्लाओं को विभागों में नियुक्तियां देने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
एसएसबी स्वयंसेवक कल्याण समिति की बैठक में राज्य सरकार की ओर से जारी शासनादेशों और उच्च स्तर पर लिए गए निर्णयों पर शीघ्र कार्रवाई की मांग की गई। इस मौके पर मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन भी प्रेषित किया गया।
विज्ञापन

समिति के जिलाध्यक्ष मान सिंह नेगी की अध्यक्षता में कोटद्वार इकाई की बैठक आयोजित हुई, जिसमें वक्ताओं ने कहा कि मुख्य सचिव उत्तराखंड शासन की अध्यक्षता में हुई पूर्व की बैठकों में गुरिल्लों को कैंपा योजना में कार्य दिए जाने का निर्णय लिया गया था। शासनादेश जारी होने के बावजूद न तो लोक निर्माण विभाग में मेट और बेलदारों के पदों पर गुरिल्लों की नियुक्तियां ही हुई है और ना ही पुलिस विभाग के आपदा प्रबंधन बल के गठन की प्रक्रिया ही शुरू हो पाई है। इस मौके पर गुरिल्लों को होम गार्ड में सीधे भर्ती किए जाने, पीआरडी के माध्यम से विभिन्न विभागों में गुरिल्लों को समायोजित करने की मांग की गई। बैठक के बाद एसडीएम अपर्णा ढौडियाल के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया गया। इस मौके पर केंद्रीय अध्यक्ष ब्रह्मानंद डालाकोटी, जिलाध्यक्ष मान सिंह नेगी, ब्लाक अध्यक्ष कुंदन सिंह राणा, गमाल सिंह, रगबीर सिंह, गणेश चंद्र जदली, राजेंद्र सिंह, देवेंद्र सिंह, भगत सिंह, सुरमान सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें