फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Eleven-year-old Jia honored for tandem paragliding

विज्ञापन
सतपुली में टेंडम पैराग्लाइडिंग कर सुर्खियों में आई जिया को जन्मदिन पर सम्मानित करते डंडरियाल वि - फोटो : KOTDWAR
विज्ञापन
डंडरियाल विकास एवं सामाजिक कल्याण समिति कोटद्वार ने सतपुली की ग्यारह वर्षीय बालिका जिया डंडरियाल को उसके जन्मदिन पर सम्मानित किया है। गत नवंबर माह में बिलखेत में हुए एडवेंचर फेस्टिवल में जिया ने टैंडम पैराग्लाइडिंग में प्रतिभाग किया था।
विज्ञापन

दुधारखाल रोड स्थित एक भवन में आयोजित कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष गोविंद डंडरियाल ने जिया को प्रशस्तिपत्र एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। गोविंद डंडरियाल ने कहा कि इतनी कम उम्र में बालिका के साहस व उत्साह को देखकर जिया को उसके जन्मदिन पर सम्मानित किया है। जिया के पिता सुनील डंडरियाल व माता सपना डंडरियाल ने बालिका के सम्मानित होने पर खुशी जताई। इस अवसर पर समिति के सदस्य महेशानंद डंडरियाल, चंद्रबल्लभ डंडरियाल, विमल डंडरियाल, सत्यनारायण वेदी, आकाश ममगाईं आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें