फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आश्वासन लेकर लौटा दैनिक कर्मचारियों का शिष्टमंडल

Tue, 09 Aug 2016 11:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला श्रीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
वेतन भुगतान और नियमितीकरण की मांग कर रहे राजकीय मेडिकल कालेज के दैनिक कर्मियों का शिष्टमंडल मुख्यमंत्री समेत अन्य अधिकारियों से वार्ता कर लौट आया है। बता दें कि मेडिकल कालेज के लगभग 119 दैनिक कर्मचारी 28 जुलाई से दो घंटे का कार्य बहिष्कार कर रहे थे। आंदोलन के बावजूद कर्मचारियों के वेतन आहरण पर कोई फैसला नहीं हो पाया।
विज्ञापन


रविवार को दैनिक कर्मचारी संगठन के अध्यक्ष शंभू प्रसाद भट्ट और महासचिव सोहन बत्रवाल के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल देहरादून रवाना हुआ। कर्मचारियों ने सीएम को दो सूत्रीय मांगपत्र सौंपा। जिसमें सीएम ने चिकित्सा शिक्षा सचिव को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

इसके पश्चात उन्होंने चिकित्सा शिक्षा मंत्री दिनेश धनै से मुलाकात की। मंत्री ने सकारात्मक कार्रवाई का भरोसा दिलाया। सोमवार को उन्होंने विधायक श्रीनगर गणेश गोदियाल की अगुवाई में चिकित्सा शिक्षा सचिव डी. सेंथिल पांडियन से वार्ता की।
विज्ञापन


भट्ट ने बताया कि सचिव ने उनको अवगत कराया कि कालेज के खाते में चार माह का वेतन पहले से ही उपलब्ध है। शेष वेतन को दो-तीन दिन के भीतर भुगतान करने का आदेश जारी कर दिया जाएगा। उन्होंने इंटक के अध्यक्ष हीरा सिंह बिष्ट से भी वार्ता की। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें