फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीडीओ का तबादला रुकवाने को प्रदर्शन

Tue, 09 Aug 2016 10:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
एकेश्वर ब्लाक के बीडीओ आशाराम पंत का तबादला ग्रामीणों को रास नहीं आ रहा है। ब्लाक प्रमुख सुधा नेगी, ज्येष्ठ प्रमुख द्वारिका प्रसाद डंडरियाल और जिला पंचायत सदस्य भगवान सिंह की अगुवाई में धरसू, इसौटी, मनकोट, मासौं, संगुलाकोटी, पंचुर, रणस्वा, स्यूली, कुलासू, ग्वाड़ा, रिंगवाड़ी, कमेड़ी समेत पचास से अधिक ग्राम पंचायतों के दर्जनों ग्रामीण जिला मुख्यालय पहुंचे।
विज्ञापन


उन्होंने कंडोलिया चौक, एजेंसी चौक, अपर बाजार होते हुए कलक्ट्रेट परिसर तक जुलूस निकालकर शासन प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्होंने जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर बीडीओ को फिर से ब्लाक में तैनात करने की मांग उठाई है।

ब्लाक प्रमुख सुधा नेगी ने कुछ राजनीतिक दबदबे वाले लोगों पर बीडीओ का तबादला करवाने का आरोप लगाया है। उधर ज्येष्ठ प्रमुख द्वारिका प्रसाद ने कहा कि आज (बुुधवार) से ब्लाक मुख्यालय में तालाबंदी शुरू की जाएगी। इस दौरान आशा देवी, सरिता देवी, दीपा देवी, दिक्का देवी, रामेश्वरी देवी, जगमोहन सिंह, महेंद्र  सिंह, बिमला देवी, उर्मिला देवी समेत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


मेरा तबादला राजनीतिक कारणों से नहीं हुआ है। तबादला होना सरकारी प्रक्रिया है। तबादला रुकवाने के लिए लोगों को आंदोलन नहीं करना चाहिए।
-आशाराम पंत, बीडीओ  

ब्लाक के लोगों का ज्ञापन मुख्यमंत्री को भेज दिया गया है। तबादला स्थानांतरण नियमावली के तहत स्वाभाविक प्रक्रिया का हिस्सा है। अधिकारियों का तबादला होने पर लोगों का इस प्रकार सड़कों पर उतरना गलत है।
विज्ञापन

-चंद्रशेखर भट्ट, जिलाधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें