फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम योगी के गांव में गहराया पेयजल संकट

Mon, 24 Apr 2017 10:47 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गांव पंचूर में पेयजल संकट गहरा गया है। पिछले पांच दिन से नलों पर पानी नहीं टपकने से सीएम योगी का परिवार, उनकी सुरक्षा में लगे सुरक्षा कर्मियों सहित गांव के 40 परिवारों को पेयजल किल्लत से जूझना पड़ रहा है।
विज्ञापन


वर्ष 1992 में गांव की पेयजल किल्लत को देखते हुए ढुंगा के गधेरे से ग्राम पंचूर और बोरगांव के ग्रामीणों लिए पेयजल योजना बनी थी, लेकिन समय के साथ रखरखाव की कमी के कारण पेयजल स्रोत बदहाल हो गया। पांच दिन से गांव में पानी की सप्लाई ठप है। इसके कारण ग्राम पंचूर के 21 परिवारों और बोरगांव के 19 परिवारों को दो किमी दूर बिथ्याणी में स्थापित हैंडपंप और ठांगर के प्राकृतिक स्रोत से पानी ढोना पड़ रहा है।

योगी अदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट, ग्रामीण हेमंत सिंह, दिनेश बडोला, खुशीराम, कलम सिंह, शकुंतला देवी ने जलसंस्थान पर पेयजल मुहैया कराने में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। कहा कि प्रति वर्ष गर्मियों में गांव में पानी की परेशानी होती है। उन्होंने जलसंस्थान से गांव में शीघ्र पानी की व्यवस्था करने की मांग की।
विज्ञापन



उधर, जलसंस्थान के सहायक अभियंता आरके वर्मा ने बताया कि गांव में सप्लाई होने वाले पानी के स्रोत के सूख जाने से गांव में पानी नहीं आ रहा है। शीघ्र ही गांव में टैंकरों द्वारा पेयजल आपूर्ति की जाएगी।  

सुरक्षा कर्मी भी ढो रहे हैं पानी, कैसे होगी सुरक्षा  
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के परिवार की सुरक्षा में लगे सुरक्षा कर्मी भी पेयजल किल्लत से जूझ रहे हैं। उन्हें भी अपने लिए दो किमी दूर से पानी ढोना पड़ रहा है। इससे अधिकतर समय उनका पानी ढोने में लग रहा है, ऐसे में परिवार की सुरक्षा करना उनके लिए चुनौती बना हुआ है। उनका कहना है कि वे सीएम के परिवार की सुरक्षा करें या पानी ढोएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें