फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह दिन से अध्यापिका नदारद

Mon, 24 Apr 2017 10:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पौड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
कल्जीखाल ब्लाक के प्राइमरी स्कूल द्युसा में पिछले छह दिन से ताला लटका हुआ है। जिस गांव द्युसा में यह स्कूल है, वह अंबेडकर गांव है और स्कूल में 18 बच्चे पढ़ते हैं। 18 अप्रैल सेे स्कूल बंद होने के चलते बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन


सामाजिक कार्यकर्ता व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के स्वयंसेवक जगमोहन सिंह डांगी ने बताया कि इसकी शिकायत शिक्षा विभाग से की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है। ऐसे में अब जिला विधिक सेवा प्राधिकरण केंद्र में शिकायत की जा चुकी है।

जिला शिक्षा अधिकारी (बेसिक) कुंवर सिंह रावत ने बताया कि जो अध्यापिका स्कूल में तैनात है, वह दो दिन से छुट्टी पर गई, लेकिन बिना एप्लीकेशन दिए लंबी छुट्टी पर चली गई। अब बड़कोट से अध्यापक की व्यवस्था की गई है। एक-दो दिन बाद अध्यापक की तैनाती कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें