फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: सिंचाई गूल में भरा मलबा, सड़क पर बह रहा पानी

Sat, 18 Jul 2026 06:40 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
किशनपुर-चिल्लरखाल मार्ग पर चक्रधर मोड़ के बीच जलभराव से राहगीर परेशान
विज्ञापन

किशनपुर/कण्वघाटी। भाबर क्षेत्र के अंतर्गत किशनपुर चिल्लरखाल मार्ग पर चक्रधर मोड़ के बीच मुख्य सड़क किनारे स्थित सिंचाई गूल में मलबा और कचरा जमा होने से पानी सड़क पर बह रहा है। इससे राहगीरों, वाहन चालकों और स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद संबंधित विभाग और नगर निगम ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है।

स्थानीय लोगों के अनुसार गूल में मिट्टी, पत्थर, कचरा और सड़क किनारे काटी गई घास-झाड़ियां जमा होने से पानी का प्रवाह बाधित हो गया है। काश्तकारों की सिंचाई के लिए छोड़ा गया पानी ओवर फ्लो होकर मुख्य सड़क पर फैल रहा है। लगातार पानी बहने से सड़क के क्षतिग्रस्त होने का खतरा भी बढ़ गया है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी डॉ. कैलाश चंद्र, नवीन शर्मा, संगीता देवी, रमन तोमर, गणेश धूलिया, मनोज शर्मा और कविता देवी ने बताया कि इसी मार्ग पर एक दंत चिकित्सक का क्लीनिक भी है, जहां मरीजों का आवागमन लगातार बना रहता है। सड़क पर पानी बहने से मरीजों सहित आम लोगों को भी आवाजाही में दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं। इस मार्ग से जीआईसी कण्वघाटी और केंद्रीय विद्यालय के बच्चे भी आवाजाही करते हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि समस्या से कई बार संबंधित विभागों को अवगत कराया गया, लेकिन अब तक गूल की सफाई नहीं कराई गई। उन्होंने आरोप लगाया कि विभागीय लापरवाही का खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है। स्थानीय नागरिकों ने सिंचाई विभाग से गूल की तत्काल सफाई कराने और सड़क पर बह रहे पानी की समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है।
.
मामला अभी संज्ञान में आया है। शनिवार को श्रमिक लगाकर सिंचाई गूल की सफाई कराई जाएगी, जिससे समस्या का समाधान हो जाएगा।
– महकार सिंह, सहायक अभियंता, सिंचाई खंड दुगड्डा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें