फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीएमओयू की डाडामंडी-द्वारीखाल बस सेवा शुरू होने पर जताई खुशी

विज्ञापन
विज्ञापन
परिवहन कंपनी जीएमओयू की ओर से डाडामंडी-द्वारीखाल मार्ग पर पुन: बस सेवा शुरू कर दी गई है। जनजागृति समिति न्याय पंचायत सिंराई की बैठक में बस सेवा शुरू होने पर खुशी जताते हुए कंपनी प्रबंधन का आभार व्यक्त किया गया।
विज्ञापन

ग्रामसभा बौंठा के प्रधान चंद्रमोहन की अध्यक्षता में समिति की बैठक आयोजित हुई, जिसमें वक्ताओं ने कहा कि वर्ष 2011-12 में डाडामंडी-द्वारीखाल मोटर मार्ग का निर्माण कराया गया। मार्ग निर्माण के करीब सात साल बाद परिवहन विभाग की ओर से जीएमओयू को इस मार्ग पर बस संचालन की अनुमति दी गई, जिसके बाद जीएमओयू की ओर से वर्ष 2019 में मार्ग पर बस सेवा शुरू की गई। बैठक में बस सेवा पुन: शुरू करने पर जीएमओयू के अध्यक्ष जीत सिंह पटवाल और संचालक मंडल का आभार व्यक्त किया गया। मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता धीरज सिंह रावत, ग्राम प्रधान आनंदमणि (सिराईं), प्रभाकर (बाल्ली), क्षेत्र पंचायत सदस्य यशपाल, राजमोहन, कुलदीप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें