फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: लोकगीत और लोकनृत्य स्पर्धाओं में चमकी सांस्कृतिक प्रतिभाएं

Sun, 11 Jan 2026 06:51 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
गेंद मेला समिति की ओर से डाडामंडी गेंद मेला मैदान में आयोजित की प्रतियोगिताएं
विज्ञापन

दुगड्डा (कोटद्वार)। गेंद मेला समिति की ओर से डाडामंडी के गेंद मेला मैदान में क्षेत्रीय विद्यालयों की सांस्कृतिक प्रतिस्पर्धाएं आयोजित की गईं। इस मौके पर स्वास्थ्य शिविर भी लगाया गया।

राजकीय गेंद मेला सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा समिति बौंठा डाडामंडी की ओर से गेंद मेला का आयोजन किया जा रहा है। रविवार को जमेली निवासी सतीश काला ने दीप प्रज्ज्वलित कर सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन किया। उन्होंने मेला समिति को आयोजन के आर्थिक सहायता दी। साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों के प्रत्येक प्रतिभागी को नकद धनराशि देने की घोषणा की।
विज्ञापन

लोकगीत स्पर्धा के प्राथमिक वर्ग में मलेथा ने प्रथम, बाशिंज्ञाना ने द्वितीय, डाडामंडी ने तृतीय, जूनियर वर्ग में राजबाट ने प्रथम, डाडामंडी ने द्वितीय, जमरखेत ने तृतीय, लोकनृत्य के प्राइमरी वर्ग में बाशिंज्ञाना ने प्रथम, मलेथा ने द्वितीय, राजबाट ने, जूनियर वर्ग में पाली ने प्रथम, राजबाट ने द्वितीय, डाडामंडी ने तृतीय, सीनियर वर्ग में बाशिंज्ञाना ने प्रथम, मलेथा ने द्वितीय, राजबाट ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

इस मौके पर जमेली निवासी सतीश काला की ओर से अपने पूर्वजों की स्मृति में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। शिविर में 400 लोगों के स्वास्थ्य की जांच कर चिकित्सीय परामर्श एवं दवा प्रदान की गई। डाॅ. मनोज कुमार, डॉ. विजय मैठाणी, डॉ. जेसी ध्यानी, डॉ. शैलेंद्र बिष्ट, डॉ. आईएस सामंत, डॉ. राज विज, डॉ. मेघा काला, डॉ. वीसी काला, डॉ. रेखा काला, डॉ. अरुण नेगी का सहयोग रहा। मेला समिति के अध्यक्ष ओमप्रकाश तिवारी ने बताया कि गेंद मेले के 150 वर्ष पूर्ण होने पर समिति की ओर से 90 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के वृद्धजनों को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें