भाबर में कलालघाटी पुलिस चौकी के एक गांव में अनुसूचित जाति की युवती के साथ शादी के नाम पर झांसा देकर तीन साल से शारीरिक शोषण करने और जातिसूचक शब्दों के प्रयोग कर अपमानित करने के मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने शुक्रवार को उसे यहां एसीजेएम कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे चौदह दिन की न्यायिक अभिरक्षा में पौड़ी जेल भेजने के आदेश दिए गए हैं।
कलालघाटी चौकी इंचार्ज खजान सिंह चौहान ने बताया कि आरोपी युवक यशपाल सिंह रावत को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया है। मामला एससीएसटी एक्ट से जुड़ा होने के कारण इसकी जांच पुलिस क्षेत्राधिकारी बचन सिंह राणा कर रहे हैं। शुक्रवार को उसे गिरफ्तार कर सिमलचौड़ स्थित न्यायालय में पेश किया गया। बताया कि युवक कई दिनों से घर से फरार चल रहा था।