फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेलर की दुकान के ताले तोड़ हजारों की चोरी, पटेल मार्ग से स्कूटी उड़ाई

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। जिला परिषद मार्केट में चोरों ने एक टेलर की दुकान के ताले तोड़कर वहां से हजारों रुपये की नकदी उड़ा ली। दुकान स्वामी की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। उधर, पटेल मार्ग से चोरों ने एक स्कूटी चुरा ली है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद से पुलिस ने क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज खंगालकर चोरों के बारे में अहम सुराग हासिल किए हैं। चोरों की तलाश में पुलिस टीम रवाना कर दी गई है।
विज्ञापन

एसएसआई राकेंद्र कठैत ने बताया कि बृहस्पतिवार रात जिला परिषद मार्केट में दून एंड संस टेलर्स के शटर का ताला तोड़कर चोर अंदर दाखिल हुए। वहां चोरों ने कांच का शीशा तोड़कर अंदर रखे करीब 41 हजार रुपये की नकदी उड़ा ली। चोरी की घटना का पता तब चला, जब शुक्रवार सुबह दुकानदार नौशाद अहमद पुत्र निशार निवासी लकड़ी पड़ाव दुकान खोलने के लिए पहुंचा। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर जानकारी हासिल की। शटर के ताले छेनी और हथोड़े से तोड़े गए थे। पुलिस ने बताया कि घटना में अहम सुराग हाथ लगे हैं।
उधर, पटेल मार्ग निवासी मुकेश पुत्र कैलाश ने उनकी एक्टिवा चोरी होने की रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई है। बताया कि बृहस्पतिवार रात करीब पौने दस बजे उनकी स्कूटी दुकान के सामने खड़ी थी। तभी वह चोरी हो गई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए जांच प्रारंभ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें