फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म का आरोपी सफाईकर्मी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। कोतवाली क्षेत्र के दुगड्डा चौकी के अंतर्गत एक गांव की नाबालिग छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने आरोपी सफाई कर्मी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने रविवार को आरोपी को पौड़ी न्यायालय में पेश किया। न्यायालय के आदेश पर उसे पौड़ी जेल भेज दिया गया है, जबकि दूसरा आरोपी अब भी फरार चल रहा है।
विज्ञापन

दुगड्डा चौकी क्षेत्र के अंतर्गत एक 12 वर्षीय छात्रा के साथ स्कूल के सफाई कर्मी और पास के ही गांव के एक अन्य युवक ने गत दिनों दुष्कर्म किया था। घटना का पता दो दिन पूर्व उस वक्त चला, जब डरी सहमी छात्रा ने अपनी शिक्षिका को घटना की जानकारी दी। शिक्षिका ने घटना की जानकारी पीड़ित छात्रा के परिजनों और ग्राम प्रधान को दी। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी सफाई कर्मी और एक अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। दुगड्डा चौकी इंचार्ज ओम प्रकाश ने बताया कि आरोपी सफाई कर्मी को शनिवार रात उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया है। रविवार को उसे पौड़ी न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय के आदेश पर उसको पौड़ी जेल भेज दिया गया है। दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस ने रविवार को पीड़ित छात्रा का यहां बेस अस्पताल में मेडिकल भी कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें