दुगड्डा। नगर पालिका दुगड्डा ने नगर क्षेत्र में प्रतिबंधित पॉलिथीन का प्रयोग करने वालों पर नकेल कसने के लिए चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पालिका प्रशासन ने नगर के व्यवसायिक प्रतिष्ठानों और दुकानों में पॉलिथीन का प्रयोग करने पर 1600 रुपये का अर्थदंड वसूला।
नगर पालिका परिषद दुगड्डा के अधिशासी अधिकारी हर्षवर्द्धन सिंह रावत ने कहा कि नगर क्षेत्र में पॉलिथीन का प्रयोग करने वालों पर नकेल कसने के लिए गांधीचौक स्थित सब्जी विक्रेता, कमला नेहरू मार्ग स्थित एमआर गार्डन में लगी सेल और वन विभाग की दुकान का औचक निरीक्षण किया गया। इसमें दुकानदार पॉलिथीन का प्रयोग करते पाए गए। पालिका टीम ने तीनों दुकानदारों का चालान किया। इस दौरान दुकानदारों से 1600 रुपये का अर्थदंड वसूला गया।
-फोटो